HomeBiharछठ का प्रसाद लेकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बिहार में...

छठ का प्रसाद लेकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बिहार में घने कोहरे ने ली 2 की जान; 4 गंभीर रूप से घायल

लाइव सिटीज, भागलपुर: जिले में मौसम बदलने के साथ ही घने कुहासे ने सड़कों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर-मनोहरपुर बायपास मोड़ पर बुधवार सुबह घने कोहरे और कम दृश्यता के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) निवासी वंदना देवी और ननकू राय के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल छह लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत आसमानीचक निवासी नंद कुमार राय के घर लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा में शामिल होने आए थे। पूजा संपन्न होने के बाद बुधवार सुबह सभी कार से अपने घर बनारस लौट रहे थे।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत मधुसूदनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त कार में फंसे चारों गंभीर रूप से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) भेजा गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home