HomeBiharबिहार में बड़ा रेल हादसा टला, दो हिस्सों में बटी दानापुर-राजगीर पैसेंजर...

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, दो हिस्सों में बटी दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन

लाइव सिटीज, पटना: करनौती रेलवे स्टेशन के पास दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन (63340) की एक बोगी ज्वाइंटर से अलग हो गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया. इसका सीधा असर राजगीर से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ा.

बिहार शरीफ स्टेशन प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन में तकनीकि खराबी के कारण ऐसा हुआ. काफी देर तक ट्रेन रूकी रही. उसे ठीक कराकर ट्रेन को रवाना किया गया. ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच करायी जाएगी. स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि इस कारण कुछ ट्रेनें विलंब हुई.

इस घटना के कारण राजगीर से पटना जाने वाली फास्ट मेमू पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना पड़ा. वहीं, मुंबई से राजगीर आने वाली जनता एक्सप्रेस छह घंटे और बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची. इसके अलावा पटना-राजगीर फास्ट मेमू चार घंटे तथा राजगीर-दानापुर पैसेंजर करीब ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई.

हालांकि, नई दिल्ली से राजगीर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को किसी तरह प्रभावित रेलखंड से पास करा दिया गया, जिससे इसके यात्रियों को थोड़ी राहत मिली. लेकिन अन्य ट्रेनों के रद्द होने और लेट चलने की सूचना से स्टेशन पर यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. खासकर दूसरे शहरों और प्रदेशों से आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home