HomeBiharबाहुबली होंगे दूसरों के लिए, समधन को डरने की क्या जरूरत', अनंत...

बाहुबली होंगे दूसरों के लिए, समधन को डरने की क्या जरूरत’, अनंत सिंह की समधन का VIDEO वायरल

लाइव सिटीज, मोकामा: बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और दबंग छवि के लिए पहचाने जाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी राजनीतिक बयान या चुनावी गतिविधि को लेकर नहीं, बल्कि उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर हो रही है। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और इस खास मौके पर मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच अनंत सिंह की होने वाली समधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अनंत सिंह की होने वाली समधन उनके चर्चित बाहुबली अंदाज को लेकर मजाकिया लहजे में अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। उनका बातचीत करने का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। खास बात यह है कि शादी जैसे पारिवारिक और खुशी के मौके पर हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत अब सोशल मीडिया की चर्चा का विषय बन गई है।

वायरल वीडियो में जब उनसे अनंत सिंह को लेकर पूछा जाता है, तो वह हंसते हुए कहती हैं, ”बाहुबली वे दूसरे के लिए होंगे, समधन को डरने की क्या जरूरत है। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में अनंत सिंह का जिक्र करते हुए गुनगुनाती हैं, ”वही अनंत सिंह न जी, गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा।

आपको बता दें कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले पारिवारिक रस्मों की तैयारियां भी चल रही हैं।वीडियो में उनकी होने वाली समधन बताती हैं कि 20 नवंबर को होने वाले तिलक समारोह में उनकी अनंत सिंह से मुलाकात होगी।शादी से पहले ही समधी-समधन के बीच इस तरह के हंसी-मजाक की चर्चा अब सोशल मीडिया पर होने लगी है।फिलहाल, अनंत सिंह की समधन का यह वीडियो उनकी बेटी की शादी से जुड़ी चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home