HomeBiharसीएम ने छठ पर सोशल मीडिया के जरिए दी शुभकामनाएं, उगते सूर्य...

सीएम ने छठ पर सोशल मीडिया के जरिए दी शुभकामनाएं, उगते सूर्य की पूजा कर बिहार की खुशहाली की कामना की

लाइव सिटीज, पटना: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर बिहार की खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व के अंतिम अनुष्ठान के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उदीयमान भगवान भास्कर को प्रणाम किया और तारापुर में छठ पूजा के अंतिम दिन अर्घ्य अर्पित करने की जानकारी साझा की. मुख्यमंत्री ने बिहार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए सभी के जीवन में सुख और शांति की कामना की. पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘जय छठी मइया’ लिखकर लोक आस्था के महापर्व के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

ऐतिहासिक उलार धाम सूर्य मंदिर में रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ा. देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब चार से पांच लाख छठ व्रतियों ने विशाल तालाब में स्नान कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की. इस धाम की विशेष पहचान संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर निभाई जाने वाली नेटुआ नृत्य की परंपरा है, जिसमें माताएं बच्चे को गोद में लेकर अंचल पर नृत्य करवाती हैं.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मठ प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. तालाब में बैरिकेडिंग, एसडीआरएफ की तैनाती, चिकित्सा शिविर और टेंट सिटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं. आस्था के साथ यहां लोक संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक भी देखने को मिली.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home