HomeBiharशिक्षा विभाग में घोटाले के बाद 10 जिलों के DEO और DPO...

शिक्षा विभाग में घोटाले के बाद 10 जिलों के DEO और DPO का ट्रांसफर, पटना की जिम्मेदारी सरस्वती कुमारी को मिली

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है. विभाग ने एक साथ 10 जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और 9 जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) का तबादला कर दिया है. इस फैसले से पटना से लेकर सीवान, भागलपुर, नवादा और पूर्वी चंपारण तक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक समीकरण बदल गए हैं.

शिक्षा विभाग ओर से जारी आदेश की माने तो, सरस्वती कुमारी को पटना का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि अब तक पटना के DEO रहे योगेश कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) भेजा गया है. पूर्वी चंपारण के राजन कुमार गिरी और नवादा के दीपक कुमार को भी बिहार बोर्ड से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

सीवान के DEO राघवेंद्र प्रताप सिंह को मुख्यालय के योजना और अनुश्रवण कोषांग में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी जगह सीतामढ़ी के राघवेंद्र मणि त्रिपाठी को सीवान की जिम्मेदारी मिली है. जबकि बिहार बोर्ड के उप सचिव मुकेश कुमार अब भागलपुर के नए DEO होंगे. दिनेश कुमार पासवान को सीतामढ़ी, प्रफुल्ल कुमार मिश्रा को पूर्वी चंपारण और सुभाष कुमार को नवादा का जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त गया है.

DEO के साथ 9 DPO का भी तबादला किया गया है. विनय कुमार सुमन को खगड़िया, आनंद कुमार को मुंगेर, विकास कुमार डीएन को औरंगाबाद, तारिक सज्जाद को मधेपुरा और रजनीश कुमार साहू को भागलपुर भेजा गया है. इसके अलावा भोला कुमार कर्ण को गोपालगंज और कुमार अभिजीत को पूर्वी चंपारण की जिम्मेदारी मिली है. SCERT के सहायक निदेशक राजीव कुमार और रवि कुमार को बक्सर का DPO नियुक्त किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home