HomeBiharपटना में एनकाउंटर के बाद परिजनों का बवाल, मीसा भारती ने सरकार...

पटना में एनकाउंटर के बाद परिजनों का बवाल, मीसा भारती ने सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: पटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। आक्रोशित परिजन जमकर हंगामा कर रहे हैं। परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे। परिजनों ने पुलिस की ओर से बताई गई एनकाउंटर की कहानी पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने साजिश रचकर इस घटना के अंजाम दिया है। अगर कार्रवाई ही करनी थी तो पैर में गोली मार देते लेकिन तीनों को जान से मारने की क्या जरूरत थी?

लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन, किसी ने उनकी एक न सुनी। अस्पताल परिसर में लोग बवाल करने लगे। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। साथ ही अस्पताल परिसर को खाली कराने की कार्रवाई भी शुरू की गई। इधर, राजद सांसद मीसा भारती परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सारी जानकारी ली।

मीसा भारती ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि क्राइम खत्म करेंगे, लेकिन पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या कराई जा रही है। उन्होंने एनकाउंटर की पूरी घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। सांसद ने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और मृतकों के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। अस्पताल में इस दौरान मृतकों के परिजन और समर्थक भी मौजूद रहे।

इधर, सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home