HomeBiharदरभंगा में पुलिसकर्मी पर हमला, गश्त के दौरान ASI रंधीर कुमार को...

दरभंगा में पुलिसकर्मी पर हमला, गश्त के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली

लाइव सिटीज, दरभंगा : जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव में गश्त करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई रणधीर कुमार को गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल एएसआई की पहचान रणधीर कुमार के रूप में हुई है। वह पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि एएसआई गाड़ी में बैठकर मोबाइल पर बात करते हुए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बगीचे में छिपे किसी बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी और पैर को चीरते हुए बाहर निकल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में छापेमारी और तलाशी शुरू कर दी।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एएसआई का इलाज चल रहा है।वहीं, अपराधी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि गश्त के दौरान एएसआई को गोली मारी गई है। घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने गश्त के दौरान पुलिस टीम पर हमला होने की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home