HomeBiharCBSE Board Exam 2026-27: नाम, जन्मतिथि और विषयों में गलती सुधारने का...

CBSE Board Exam 2026-27: नाम, जन्मतिथि और विषयों में गलती सुधारने का आखिरी मौका, 7 नवंबर तक करें आवेदन

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की सूची (List of Candidates-LOC) में सुधार करने का अवसर दिया है। बोर्ड ने स्कूलों के लिए एलओसी सुधार विंडो खोल दी है। स्कूल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 7 नवंबर 2026 तक विद्यार्थियों के विवरण में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एलओसी में दर्ज विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी की अच्छी तरह जांच करें। इसमें विद्यार्थी का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि और चुने गए विषय शामिल हैं। सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद एलओसी के विवरण में सुधार का कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

सीबीएसई ने सभी संबंधित स्कूलों से कहा है कि वे एलओसी सुधार की समय-सारणी के बारे में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जानकारी दें। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों के सभी विवरण सही कर दिए जाएं। बोर्ड के अनुसार, यदि विद्यार्थी का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि अथवा चुने गए विषय में कोई गलती है, तो उसे इसी सुधार अवधि में ठीक किया जाना चाहिए।

सीबीएसई ने अभिभावकों को भी अपने बच्चों की एलओसी में दर्ज जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी है। छोटी-सी गलती भी आगे चलकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों में परेशानी पैदा कर सकती है। अभिभावकों को विशेष रूप से इन बातों पर ध्यान देना चाहिए:

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home