HomeBiharअनंत सिंह की विधायकी पर आफत! बिहार विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस,...

अनंत सिंह की विधायकी पर आफत! बिहार विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिनों में जवाब तलब

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधायकी संकट में है। जेडीयू से निलंबित विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद बिहार विधानसभा सचिवालय ने उन्हें एक आधिकारिक नोटिस थमाया है।

विधानसभा सचिव संजय कुमार सिंह द्वारा भेजे गए इस नोटिस में विधायक से 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। ये पूरी कार्रवाई विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्देश पर की गई है, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

पूरा मामला बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान पार्टी अनुशासन को तोड़ने से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि अनंत सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान जेडीयू के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जाकर काम किया था। उन्होंने न केवल प्रत्याशी का विरोध किया, बल्कि पार्टी लाइन से अलग हटकर विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया। इसी बगावत को आधार बनाकर जेडीयू नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home