HomeBiharअनंत सिंह की विधायकी होगी रद्द? जेडीयू ने सौंपे सबूत, स्पीकर प्रेम...

अनंत सिंह की विधायकी होगी रद्द? जेडीयू ने सौंपे सबूत, स्पीकर प्रेम कुमार ने बताया आगे क्या होगा

लाइव सिटीज, पटना: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने की मांग को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से अनंत सिंह को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा. नोटिस के माध्यम से उनसे पूरे मामले में जवाब मांगा जाएगा. जवाब देने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जाएगा.

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी. अनंत सिंह को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा. वे चाहें तो लिखित रूप में अपना जवाब दे सकते हैं या फिर व्यक्तिगत रूप से विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं.

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जेडीयू की ओर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग से संबंधित शिकायत दी गई है. पार्टी ने अपने आरोपों के समर्थन में सबूत के तौर पर सीडी और अखबारों की कटिंग भी सौंपी है. अब विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय इन दस्तावेजों और शिकायत के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा. इसके तहत सबसे पहले अनंत सिंह को नोटिस भेजकर उनका पक्ष मांगा जाएगा.

प्रेम कुमार ने स्पष्ट किया कि अनंत सिंह को अपनी बात रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा. उनका जवाब मिलने और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. फिलहाल अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर मामला प्रक्रियाधीन है. नोटिस जारी होने और विधायक का जवाब मिलने के बाद इस पर अगला कदम उठाया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home