HomeBiharBihar Weather Update: बिहार में चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवाओं के...

Bihar Weather Update: बिहार में चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ से बिहार में मौसम का मिजाज बिगाड़ने वाला है। इसके प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।

अगले चार दिनों के मौसम का मिजाज को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। 28 अक्टूबर की सुबह से एक नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात का असर देखने को मिलेगा।इस दौरान बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

इसके लिए प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं। 29 और 30 अक्टूबर को चक्रवात का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान है।

रोहतास और भभुआ में बुधवार और गुरुवार को भारी एवं 30 अक्टूबर को गोपालगंज और चंपारण के भागों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। एक नवंबर से चक्रवात का प्रभाव कम होने के साथ प्रदेश में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home