HomeBiharBihar MLC Election Result Update: 8 सीटों पर काउंटिंग शुरू, पटना के...

Bihar MLC Election Result Update: 8 सीटों पर काउंटिंग शुरू, पटना के मतगणना केंद्र पर CCTV को लेकर हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी

लाइव सिटीज, पटना: पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हाईस्कूल में शुरू हो गई है. दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 36 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 18 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 18 उम्मीदवार शामिल हैं. मतगणना पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा.

मतगणना को लेकर बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. केंद्र पर जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. बिना परिचय पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए अलग से पास और पहचान पत्र की व्यवस्था की गई है. मतगणना परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है. इसकी गिनती 14 राउंड में पूरी होगी. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती सात टेबल पर 12 राउंड में की जाएगी. 23 अक्टूबर को हुए मतदान में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 134 बूथों और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 80 बूथों पर वोट डाले गए थे. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 57.56 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 74.75 प्रतिशत मतदान हुआ था.

वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार मतगणना केंद्र पर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि मतगणना केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं. उन्होंने इसे बड़ी चूक बताते हुए बिना सीसीटीवी कैमरों के मतों की गिनती कराए जाने पर सवाल उठाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home