लाइव सिटीज, पटना: पटना में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। चुनाव से एक दिन पहले उन्होंने नीरज कुमार से मुलाकात कर कहा, “टेंशन मत लीजिए, आराम कीजिए” और उन्हें चुनाव के लिए आशीर्वाद दिया।
नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार उनके अभिभावक हैं। वह मिलने आए और आराम करने को को कहा। नीरज ने कहा कि नीतीश पार्टी के हर कार्यकर्ता की चिंता करते हैं। आज भी वह हर कार्यकर्ता की जानकारी लेते हैं। नीरज ने नीतीश से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा की हैं।
पटना स्नातक से जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार की बीते सोमवार को तबीयत अचानक खराब हो गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग दो दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई नेता उनसे अस्पताल में मिलने भी पहुंचे। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई
