लाइव सिटीज, पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने रविवार को जदयू नेता निशांत कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के मालिक हैं. वह कहीं भी जाकर प्रचार कर सकते हैं. अनंत सिंह ने यह भी साफ किया कि उनकी लड़ाई नीरज कुमार से है और वह उनके खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं. निशांत कुमार अगर नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार करते हैं, तो यह उनका अपना फैसला है.
अनंत सिंह इन दिनों पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार सभी विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी. अनंत सिंह ने कहा कि वह जनता के बीच जा रहे हैं. युवाओं का भी उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है और आशीर्वाद की कोई कमी नहीं है.
रविवार को अनंत सिंह से निशांत कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के मालिक हैं और कहीं भी प्रचार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी है.अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि निशांत कुमार अगर नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार करते हैं, तो इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. यह निशांत कुमार का अपना फैसला होगा.
अनंत सिंह ने कहा कि वह जनता जनार्दन के बीच जा रहे हैं और लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं.उन्होंने दावा किया कि इस बार सभी विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी. अनंत सिंह के मुताबिक, युवाओं का भी उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है.नवरात्रि के दौरान अनंत सिंह पटना के अलग-अलग पूजा पंडालों में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और अनुज सिंह का पोस्टर दिखाया. उन्होंने कहा कि अनुज सिंह ही उनके नेता हैं और उन्हें ही जिताना है.
