लाइव सिटीज, वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 9 से बढ़कर 13 हो गई है. राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में ये दर्दनाक हादसा हुआ था. गंगा नदी में 20 से 30 लोगों से भरी एक निजी नाव अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई. इसमें डूबने से 13 बच्चों की मौत हो गई. से सभी पड़ोसी गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.
सभी मृतक बच्चे एक ही खानदान से ताल्लुक रखते छे. हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया.
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाए गए बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 13 बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जर्जर नाव और प्रशासनिक ढिलाई को लेकर वैशाली डीएम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर श्यामचंद गांव के बच्चे और युवक पड़ोसी गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाव पर सवार हुए थे. ग्रामीणों का आरोप है कि निजी नाव काफी पुरानी और जर्जर थी. नदी के बीच में पहुंचते ही नाव अचानक फट गई और देखते ही देखते पानी में समा गई.
वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग बैठा लिए गए थे. इस कारण नाव पलटी. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से 13 शव निकाले हैं. वहीं गंभीर रूप से झुलसे/डूबने से बेसुध हुए पुटुस कुमार और अनुष्का कुमारी समेत तीन बच्चों को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया है.
