HomeBiharबिहार बोर्ड ने फिर बढ़ाई 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 24 अक्टूबर तक...

बिहार बोर्ड ने फिर बढ़ाई 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 24 अक्टूबर तक biharboardonline.org पर भरें फॉर्म

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बोर्ड से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा देने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट 24 अक्टूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. पहले इसके लिए 10 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया था. ऐसे में जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अभी बाकी है, उन्हें अतिरिक्त समय मिल गया है. छात्र और स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org के माध्यम से रजिस्ट्रेशन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ाने की जानकारी दी है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक 24 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा. इस फैसले से स्कूलों को एलिजिबल स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा. बोर्ड की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है. यह रजिस्ट्रेशन आगे होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं से संबंधित है.

बिहार बोर्ड रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करें आवेदन

  • विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
  • सबसे पहले biharboardonline.org वेबसाइट खोलें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित लिंक खोलें.
  • जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. ये विवरण रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें.
  • फॉर्म में दर्ज डिटेल्स की जांच करें और फिर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home