HomeBiharमुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बदला मौसम, सुबह-सुबह तेज हवा के साथ...

मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बदला मौसम, सुबह-सुबह तेज हवा के साथ बारिश से आसमान में छाए काले बादल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में आसमान में घने काले बादल छा गए। मुजफ्फरपुर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। हालांकि, बारिश की रफ्तार फिलहाल ज्यादा नहीं है, लेकिन हवा की गति सामान्य से अधिक बनी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है।

कई जिलों में छाए काले बादल

मुजफ्फरपुर के आसपास के समस्तीपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और वैशाली में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इन जिलों में आसमान बादलों से ढका है। मानसून की विदाई के बीच मौसम में आए इस बदलाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

इन जिलों में मेघ गर्जन और तेज हवा का अनुमान

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, दरभंगा और सहरसा में भी मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के साथ मेघ गर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। तेज हवा के दौरान खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं के आसपास सावधानी बरतनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments