HomeBiharसारण में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, चाकू गोदकर बेरहमी से की हत्या

सारण में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, चाकू गोदकर बेरहमी से की हत्या

लाइव सिटीज, सारण: बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां परसागढ़ गांव में हुई चाकूबाजी की हिंसक वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है.

मिली जानकारी के मुताबिक, छपरा शहर के काशी बाजार का रहने वाला अंकुर पटेल उर्फ धोनी, एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था. इसी दौरान किसी अज्ञात बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गई.

इस खूनी संघर्ष में चाकू लगने से तीन लोगों की जान चली गई है. मृतकों की पहचान कर ली गई है. छपरा के काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी, जिरतपुर पछुआ के मुकेश कुमार और रमेश यादव की मौत हुई है. पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश और आपसी मतभेद के मामले में ये वारदात हुई है. हालाकि एक अन्य युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की भयावहता को देखते हुए सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस पुरानी रंजिश और विवाद का अंदेशा जता रही है. पुलिस प्रशासन इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments