HomeBiharअनंत सिंह Vs नीरज कुमार की लड़ाई का फैसला केंद्रीय मंत्री ललन...

अनंत सिंह Vs नीरज कुमार की लड़ाई का फैसला केंद्रीय मंत्री ललन सिंह करेंगे, संजय झा का बड़ा बयान

लाइव सिटीज, पटना: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को सौंपी गई है. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि ये बात पार्टी के संज्ञान में है और हम लोगों के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के क्षेत्र का विषय है. पार्टी ने उनसे बात की है.

मोकामा के विधायक व छोटे सरकार अनंत सिंह अपने ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं और जन सुराज के उम्मीदवार के अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर आ गए हैं . नामांकन में भी शामिल हुए थे और अब प्रचार में भी लग गए हैं. इसी बीच संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इसे ललन सिंह सुलझाएंगे.

संजय झा ने कहा कि उन्हीं (ललन सिंह) को जवाबदेही दी है कि वे इस बारे में बातचीत करके हल निकालें. साथ ही मोकामा के विधायक का भी अपना मुद्दा है. सभी बातों को संज्ञान लेकर पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से ही कहा है कि वे इसका समाधान करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments