HomeBiharसाइकिल से गंगा पार कर रहे थे चाचा-भतीजा, तेज धार में बहने...

साइकिल से गंगा पार कर रहे थे चाचा-भतीजा, तेज धार में बहने से हुई दर्दनाक मौत

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय से दर्दनाक हादसा सामने आया. गंगा नदी की तेज धार में बहने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई. हादसा साहेबपुरकमाल थाना इलाके में चेचियाही बांध के नीचे हुआ. दोनों साइकिल से बहादुरनगर गए थे. वहां से लौटने के दौरान गंगा की तेज धार की चपेट में आ गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की. घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बरामद किए गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

हादसा साहेबपुरकमाल थाना इलाके में हुआ. मृतकों की पहचान पंचवीर पंचायत के वार्ड नंबर-7 के रहने वाले अमित कुमार और सोहन कुमार के रूप में की गई. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे. बताया जा रहा है कि वह साइकिल से बहादुरनगर गए थे. वहां से दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान चेचियाही बांध के नीचे गंगा नदी की तेज धार में दोनों बह गए.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की. स्थानीय लोगों ने काफी देर तक नदी में खोजबीन की. इसके बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments