HomeBiharसिंगापुर से पटना लौटीं रोहिणी आचार्य, पिता लालू यादव ने एयरपोर्ट पर...

सिंगापुर से पटना लौटीं रोहिणी आचार्य, पिता लालू यादव ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव; बोलीं- पापा के बुलावे पर आई हूं

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य गुरुवार को सिंगापुर से पटना लौट आईं। लंबे समय बाद उनकी घर वापसी हुई है। पटना एयरपोर्ट पर खुद लालू यादव अपनी बेटी को रिसीव करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एयरपोर्ट पर रोहिणी का स्वागत किया गया।

पिता के बुलावे पर पटना आने की बात कही

पटना पहुंचने के बाद रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह अपने पिता के बुलाने पर आई हैं। इससे पहले 29 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर लालू यादव के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि उनके लिए पिता की खुशी और आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है और उनके बुलावे से बढ़कर कोई आदेश नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने पिता के पास आकर एक बेटी होने का फर्ज निभाएंगी।

एयरपोर्ट पर भावुक दिखा परिवार

रोहिणी के पटना पहुंचने पर परिवार के लोग एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। मीसा भारती ने भी इसे भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि जब बेटी लंबे समय बाद बाहर से अपने घर लौटती है तो परिवार के लिए यह स्वाभाविक रूप से भावुक क्षण होता है।

करीब 10 महीने बाद मायके लौटीं रोहिणी

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रोहिणी आचार्य करीब 10 महीने से ज्यादा समय बाद पटना स्थित अपने मायके लौटी हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद वह पटना से सिंगापुर चली गई थीं। उस समय उनके और परिवार के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की बात भी कही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments