HomeBiharअनुज के नामांकन में पहुंचे अनंत सिंह, नीतीश-नीरज से रिश्ते पर बोले-...

अनुज के नामांकन में पहुंचे अनंत सिंह, नीतीश-नीरज से रिश्ते पर बोले- किसी को नहीं जानते; जीत का किया दावा

लाइव सिटीज, पटना: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। नामांकन के मौके पर मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह भी उनके समर्थन में पहुंचे। अनुज सिंह को जन सुराज ने पटना स्नातक सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले अनंत सिंह सार्वजनिक तौर पर अनुज सिंह को अपना समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं।

अनुज सिंह नामांकन के लिए पटना के दारोगा राय पथ स्थित कर्पूरी बैंक्वेट हॉल से निकलेंगे। इसी बैंक्वेट हॉल में अनंत सिंह भी पहुंचे हैं। नामांकन को लेकर उनके समर्थकों के जुटने की भी जानकारी सामने आई है। अनंत सिंह के आवास पर अनुज सिंह के नामांकन के मौके पर समर्थकों और आम लोगों के बीच बांटने के लिए बड़ी संख्या में रसगुल्ले भी तैयार कराए गए हैं।

नामांकन के दौरान पत्रकारों ने अनंत सिंह से जेडीयू के मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके संबंधों को लेकर सवाल किया। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि “हम किसी को नहीं जानते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह को लेकर कहा कि “मेरे कैंडिडेट की जीत तय है।”

पटना स्नातक सीट पर इस बार मुकाबला खास तौर पर चर्चा में है। जेडीयू ने मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को फिर से मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अनुज सिंह को अनंत सिंह का समर्थन मिलने के बाद इस सीट की राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments