HomeBiharPatna में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैराज संचालक को 3 गोलियां मारीं; इलाज...

Patna में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैराज संचालक को 3 गोलियां मारीं; इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, पटना: पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर इलाके में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते थे। शनिवार रात उन्होंने रोज की तरह अपना गैराज बंद किया और घर लौटने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। बदमाशों ने अंजनी नंदन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में उन्हें तीन गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सड़क पर अंजनी नंदन को घायल अवस्था में पड़ा देखकर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अंजनी नंदन को कंकड़बाग स्थित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान अंजनी नंदन ने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments