लाइव सिटीज, पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से 36 वरीय IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया गया है. सभी अधिकारियों को अपने-अपने प्रभारी जिले में जाकर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है.
25 सितंबर से 27 सितंबर के बीच अपने-अपने प्रभारी जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान अधिकारी जिले में कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रमुख मामलों की समीक्षा करेंगे. समीक्षा के बाद अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट प्रभारी DGP प्रीता वर्मा को सौंपने को कहा गया है.
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में कई ADG, IG और DIG स्तर के अधिकारियों को जिलों का प्रभारी बनाया गया है. इनमें ADG लॉ एंड ऑर्डर के. सुहिता अनुपम को पटना जिले का प्रभारी बनाया गया है. वहीं DG आर. मल्लार बीजी को नालंदा, ADG अमित कुमार जैन को वैशाली और सुधांशु कुमार को दरभंगा का प्रभारी बनाया गया है. एनएच खान को मुजफ्फरपुर, डॉ. कमल किशोर सिंह को समस्तीपुर और पारस नाथ को मुंगेर की जिम्मेदारी दी गई है. अजिताभ कुमार को गोपालगंज का प्रभारी बनाया गया है.
इन अधिकारियों को भी मिली जिलों की जिम्मेदारी
अमित लोढ़ा, ADG ATS- लखीसराय और शेखपुरा
अमृत राज, ADG ATS- भोजपुर
के. सुहिता अनुपम, ADG लॉ एंड ऑर्डर/डब्ल्यूएस- पटना
राजेश कुमार, IG SCRB- पूर्णिया
पी. कन्नन, IG प्रोविजन- सारण
अनुसूया रणसिंह साहू, IG TRG- औरंगाबाद
पंकज कुमार राज, IG रेल- भागलपुर और नौगछिया
प्रेमलता, IG निषेधाज्ञा- जहानाबाद
रंजीत कुमार मिश्रा, IG CID/CCSU- मधुबनी
मनोज कुमार, IG मुख्यालय- गया
संजय कुमार, IG SB/BSAP- बेतिया और बगहा
जयंत कांत, DIG CID- कटिहार
मानवजीत ढिल्लो, DIG EOU- रोहतास
हरप्रीत कौर, DIG SB- कैमूर
मीनू कुमारी, DIG BSAP- बेगूसराय
सुधीर पोरिका, DIG SCRB- खगड़िया
तौहीद परवेज, DIG MOD- किशनगंज
सुशील कुमार, DIG विधि/मानव संसाधन- शिवहर
अनिल कुमार, DIG निषेधाज्ञा- सहरसा
राजेंद्र कुमार भील, DIG पर्स- मधेपुरा
आनंद कुमार, DIG लॉ एंड ऑर्डर- मोतिहारी
अवकाश कुमार, DIG साइबर- सीतामढ़ी
दीपक रंजन, DIG CID- बक्सर
इनामुल हक मेंगू, DIG- जमुई
आमिर जावेद, DIG SUV- सीवान
राजीव रंजन-1, DIG TRG- बांका
अजय कुमार पांडे, DIG ERSS- अरवल और नवादा
नीरज कुमार सिंह, DIG STF- अररिया
सुशांत कुमार सरोज, DIG ATS/यातायात- सुपौल
