लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के बलरा इस्माइल गांव से तीन नाबालिग छात्र अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्कूल जाने के लिए निकले थे
लापता छात्रों की पहचान अंकुश कुमार (15, पिता विकास कुमार सिंह), अतुल कुमार उर्फ रिक्की (पिता अजय कुमार सिंह) और सावन कुमार (पिता भोला सिंह) के रूप में हुई है। अतुल और सावन कक्षा 9वीं के छात्र हैं।
परिजनों के मुताबिक, तीनों छात्र 24 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे घर से राजकीय यदुनंदन उच्च विद्यालय बाधी जाने के लिए निकले थे। स्कूल की छुट्टी का समय बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाशने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने मनियारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के बलरा इस्माइल गांव से तीन नाबालिग छात्र अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।