HomeBiharBPSC ने TRE-4.0 के लिए 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया...

BPSC ने TRE-4.0 के लिए 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन किया जारी, जानें आवेदन की तारीख

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में लंबे समय से सरकारी टीचर की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. BPSC ने TRE-4.0 के तहत 32, 388 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत बिहार शिक्षा विभाग में हजारों पद भरे जाएंगे. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. ऐसे में छात्रों से अपील की जाती है कि वह समय से पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

हालांकि, इस भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा. लेकिन इसके लिए फीस बहुत ज्यादा नहीं है. उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.

BPSC TRE-4.0 के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पेपर पैटर्न की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 150 नंबर के होंगे. मतलब बिल्कुल साफ है कि हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलेंगे. वहीं, पेपर सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा. वहीं, गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी.

कैसे करें आवेदन

वहीं, अगर इन पदों पर आवेदन करने के प्रोसेस की बात करें, तो यह बहुत सरल है.

सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए. 

होमपेज पर दिखाई दे रहे TRE-4.0 से जुड़े लिंक पर क्लिर करें. 

इसके बाद आवेदकों से मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने अकाउंट में लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें. 

मांगें गए सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें. 

उम्मीदवार 29 सितंबर तक अपनी आवेदन फीस जमा करवा सकते हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments