HomeBiharबिहार में पहली बार इन 2 स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल, वाहन...

बिहार में पहली बार इन 2 स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल, वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा असर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूली की शुरुआत होने जा रही है. शुरुआत दो प्रमुख सड़कों से होगी. बिहटा-सरमेरा और उदाकिशुनगंज-भटगामा स्टेट हाईवे पर टोल नाके बनाए जाएंगे. खास बात यह है कि निजी वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

पथ निर्माण विभाग ने सबसे पहले दो स्टेट हाईवे पर टोल वसूली की तैयारी शुरू की है. इनमें बिहटा से सरमेरा के बीच SH-78 और उदाकिशुनगंज से भटगामा के बीच SH-58 शामिल हैं. दोनों सड़कों पर टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए सरकार की ओर से टेंडर भी जारी किया जा चुका है.

स्टेट हाईवे पर सफर करने वाले निजी वाहन चालकों को टोल नहीं देना होगा. टोल की वसूली सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से की जाएगी. यानी कार, बाइक जैसे निजी वाहनों पर इस व्यवस्था का सीधा असर नहीं पड़ेगा. वहीं ट्रक, बस और अन्य कमर्शियल वाहनों से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा.

पथ निर्माण विभाग ने राज्य के स्टेट हाईवे और राज्य सरकार के अधीन आने वाले पुलों पर भी टोल व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है.हालांकि, सभी जगह एक साथ टोल नाके नहीं लगाए जाएंगे. विभाग चरणवार तरीके से इस व्यवस्था को लागू करेगा. पहले कुछ प्रमुख सड़कों और पुलों को चुना जाएगा. इसके बाद दूसरे स्थानों पर टोल वसूली शुरू होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments