लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 IPS अधिकारियों का तबादला किया है. राज्यपाल के आदेश पर जारी अधिसूचना के तहत 2024 बैच के 7 युवा अधिकारियों को विभिन्न अनुमंडलों में SDPO बनाया गया है, जबकि पटना में भी अहम तैनातियां की गई हैं.
बिहार सरकार ने चार सितंबर को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. भारतीय पुलिस सेवा के दस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल से पटना ग्रामीण को आईपीएस कोमल मीणा के रूप में युवा पुलिस अधीक्षक मिली है. साथ ही 2024 बैच के सात युवा IPS अफसरों को SDPO की कमान सौंपी गई है.
अनुमंडलों में तैनात युवा आईपीएस
- अनिकेत कुमार द्विवेदी-SDPO-I, जहानाबाद
- दीप्ति मोणाली-SDPO, जमुई
- हेमन्त सिंह-SDPO-I, भागलपुर नगर
- कार्तिकेयन ए.के.-SDPO-II, मुजफ्फरपुर नगर
- केतन अशोक इंगोले-SDPO, रजौली (नवादा)
- प्रसन्न कुमार एम.वी.-SDPO, नरकटियागंज (पश्चिमी चम्पारण)
- साईम रज़ा-SDPO, नवगछिया
2023 बैच की IPS अधिकारी कोमल मीणा को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के पद पर तैनात करने के साथ ही सुषमा सागर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II (विधि-व्यवस्था), पटना की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा 2018 बैच के IPS अधिकारी पूरन कुमार झा, जो बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पद पर तैनात किया गया है.
उधर, कुंदन कुमार, गया जिले के 46वीं बैच के सीधी नियुक्ति वाले अधिकारी, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना के पद पर थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना बनाया गया है.सोनू कुमार राय, भोजपुर के 48वीं–52वीं बैच के अधिकारी, जो पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना के पद पर तैनात थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैशाली की जिम्मेदारी दी गई है.
दिलीप कुमार, औरंगाबाद के 65वीं बैच के अधिकारी, जो पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में तैनात थे, उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल के पद पर भेजा गया है. इसके साथ ही पंकज कुमार सिंह का त्रिवेणीगंज, सुपौल वाला पदस्थापन समाप्त कर दिया गया है.
