HomeBiharमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कर्नाटक दौरा आज, बेंगलुरु में ‘बिहार महोत्सव 2026’...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कर्नाटक दौरा आज, बेंगलुरु में ‘बिहार महोत्सव 2026’ का करेंगे भव्य उद्घाटन; बिहार की संस्कृति और विरासत की दिखेगी झलक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, लोक कला, खान-पान, हस्तशिल्प और पर्यटन को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘बिहार महोत्सव 2026’ का आयोजन 3 से 6 सितंबर तक द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु आश्रम में किया जाएगा।चार दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर भी उपस्थित रहेंगे।

महोत्सव में प्रज्ञा भूमि बिहार की गौरवशाली विरासत और विविध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में लोक कला एवं संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा, प्रामाणिक बिहारी व्यंजन, हस्तशिल्प एवं कारीगरों के उत्पाद तथा पर्यटन एवं विरासत स्थलों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

महोत्सव का उद्देश्य बिहार की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी और देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने के साथ-साथ राज्य की कला, शिल्प, खान-पान और पर्यटन की संभावनाओं को व्यापक मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से बिहार की समृद्ध विरासत के साथ आधुनिक और प्रगतिशील बिहार की तस्वीर भी प्रस्तुत की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments