HomeBiharओवरटेक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व पंचायत...

ओवरटेक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व पंचायत सचिव की मौत

लाइव सिटीज, मधुबनी: फुलपरास में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की जान चली गई। हादसा एनएच-27 पर उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद पूर्व पंचायत सचिव स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर एनएच-27 पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

पुलिस ने संभाली स्थिति

जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया और एनएच-27 पर यातायात दोबारा शुरू हो सका। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे में शामिल वाहन और दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments