HomeBiharबिहार बोर्ड परीक्षा 2027: मैट्रिक-इंटर के परीक्षा फॉर्म शुरू, 16 सितंबर तक...

बिहार बोर्ड परीक्षा 2027: मैट्रिक-इंटर के परीक्षा फॉर्म शुरू, 16 सितंबर तक भर सकेंगे छात्र

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2027 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म जमा करने और निर्धारित शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर 2026 तय की गई है।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का परीक्षा फॉर्म intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से भरा जाएगा। वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए exam.biharboardonline.org पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है। बोर्ड ने सभी स्कूल और कालेजों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों को भी सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने के बाद उसमें दर्ज नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषय, फोटो सहित अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इंटरमीडिएट के नियमित विद्यार्थियों के लिए 1430 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा स्वतंत्र विद्यार्थियों को 1770 रुपये तथा क्वालिफाइंग परीक्षार्थियों को 2110 रुपये शुल्क देना होगा।

व्यावसायिक पाठ्यक्रम के नियमित विद्यार्थियों के लिए 1830 रुपये और प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए 2170 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, मैट्रिक परीक्षा के लिए सामान्य और बीसी-2 श्रेणी के विद्यार्थियों को करीब 950 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और बीसी-1 श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए करीब 835 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments