HomeBiharरक्षाबंधन पर बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, 27-28 अगस्त को महिलाओं के...

रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, 27-28 अगस्त को महिलाओं के लिए बस यात्रा रहेगी मुफ्त

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. इस खास मौके पर बहनों के लिए सरकारी बसों में सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा. सरकार की इस पहल से त्यौहार के दौरान महिलाओं का सफर बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगा.

बता दें कि राज्य में 27 और 28 अगस्त को महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह से शुरू होकर 28 अगस्त की रात 10 बजे तक लागू रहेगी।इस दौरान महिलाओं से बस यात्रा का किराया नहीं लिया जाएगा। परिवहन निगम की 1000 से अधिक बसों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने भाइयों से मिलने जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और रिश्तेदारों के घर जाती हैं। ऐसे में दो दिनों तक मुफ्त बस सेवा मिलने से उनका सफर आसान होगा और यात्रा पर होने वाला खर्च भी कम होगा। सरकार की इस पहल को महिलाओं के लिए रक्षाबंधन की विशेष सौगात के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments