HomeBiharपटना में सुबह से बारिश, बिहार के इन 24 जिलों में भारी...

पटना में सुबह से बारिश, बिहार के इन 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने अगले 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहा है. पटना में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है. आसमान में घने बादल छाए हैं. मौसम सुहाना होने के साथ कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है.मौसम विभाग ने आज राज्य के 24 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. अगले 48 घंटे के दौरान भी कई जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, औरंगाबाद और गया समेत 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.इन इलाकों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है.

सुबह के समय पटना समेत कुछ इलाकों में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ बारिश का दायरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments