HomeBiharअंतरजातीय विवाह पर बड़ा ऐलान, बिहार में अब मिलेंगे ढाई लाख रुपये

अंतरजातीय विवाह पर बड़ा ऐलान, बिहार में अब मिलेंगे ढाई लाख रुपये

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि SC-ST वर्ग की कोई महिला अंतरजातीय विवाह करती है, तो पात्र दंपती को राज्य सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सरकार का यह फैसला अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपतियों को शादी के बाद आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार, पहले राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि इससे कम थी, जिसे अब बढ़ाकर ढाई लाख रुपये किया गया है।

इस योजना का उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना और ऐसे विवाह करने वाले पात्र दंपतियों को आर्थिक रूप से सहयोग देना है। सरकार के इस ऐलान के बाद पात्र लाभार्थियों को शादी के बाद आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments