HomeBiharBPSC अधिकारी के बयान पर CM का बड़ा एक्शन, छात्रों के विरोध...

BPSC अधिकारी के बयान पर CM का बड़ा एक्शन, छात्रों के विरोध के बीच किया निलंबित

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में छात्रों के प्रदर्शन पर विवादित बयान देना BPSC अधिकारी को महंगा पड़ गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल बीपीएससी के वायरल वीडियो को सीएम सम्राट चौधरी ने संज्ञान में लिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है। सीएम सम्राट ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिया है कि अधिकारी को निलंबित करें।

गौरतलब है कि बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में राजेश कुमार ने विवादित बयान दिया था।प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने एक आपत्तिजनक बयान दिया था। राजेश कुमार सिंह ने गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा था, “हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार।

हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने अपने बयान पर खेद भी जताया और कहा, “मैंने एक लोकोक्ति का इस्तेमाल किया था, जिसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, किसी व्यक्ति या व्यक्ति समूह की भावना को ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था। यदि किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments