HomeBiharआस्था के साथ सेवा का संकल्प: अंतिम सोमवारी पर अहिरौली मोड़ पर...

आस्था के साथ सेवा का संकल्प: अंतिम सोमवारी पर अहिरौली मोड़ पर विश्वामित्र सेना का कांवड़िया सेवा शिविर

लाइव सिटीज, बक्सर: सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर अहिरौली मोड़ पर विश्वामित्र सेना द्वारा कांवड़िया सेवा एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के साथ स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर गायक के.के. पंडित, समाजसेवी रामजी सिंह, समाजसेवी ओम जी यादव, दिव्यांग संघ के साथियों सहित विश्वामित्र सेना के अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कांवड़ यात्रियों की सेवा में अपना योगदान दिया।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा, सनातन संस्कृति में सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य और संतोष का विषय है। विश्वामित्र सेना का संकल्प है कि आस्था के साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया जाए। ‘सेवा ही संगठन, संगठन ही शक्ति’ के संकल्प के साथ हम जनसेवा के कार्यों को और व्यापक रूप देंगे।

शिविर में रवि राज, गोवर्धन बाबा, कपिल मुनि बाबा, मोहित बाबा, अर्जुन तिवारी, दीप नारायण चौबे, हरिशंकर दुबे, गुड्डू पांडे, बलराम मिश्रा, रासबिहारी ओझा नीलम श्रीवास्तव, दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, कन्हैया राम, पंकज यादव एवं बबलू यादव सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने विश्वामित्र सेना के सेवा प्रयास की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अंतिम सोमवारी पर आयोजित यह शिविर श्रद्धा, सेवा, सहयोग और सामाजिक समर्पण का सुंदर उदाहरण बना।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments