HomeBiharबिहार में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ने टोटो को रौंदा, 4 लोगों...

बिहार में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ने टोटो को रौंदा, 4 लोगों की मौत

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। भेल्दी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार 18 चक्का हाइवा ने सामने से आ रहे टोटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।

वहीं, हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में मां-बेटी और उनके ससुर शामिल हैं। इसके अलावा सड़क से गुजर रहे एक साइकिल सवार की भी दुर्घटना में मौत हो गई।
टोटो चालक समेत तीन लोग घायल है।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर भेजा गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 18 चक्का हाइवा तेज गति में था और इसी दौरान उसने सामने से आ रहे टोटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments