HomeBiharपुलिस हिरासत से छूटते ही तेजस्वी ने सीएम सम्राट से AK-47 पर...

पुलिस हिरासत से छूटते ही तेजस्वी ने सीएम सम्राट से AK-47 पर किया सीधा सवाल, किसके कहने पर चली?….

लाइव सिटीज, पटना: पटना में राजद के लोकभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती समेत राजद के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने अब छोड़ दिया है। सभी नेताओं को कुछ समय के लिए सचिवालय थाना लाया गया था, जहां पुलिस ने उनकी जानकारी और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। थाने से बाहर निकलते ही तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और छात्रों के मुद्दे को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। तेजस्वी यादव ने सिवान में प्रदर्शन के दौरान हुई AK-47 से फायरिंग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि आखिर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था और किन परिस्थितियों में AK-47 का इस्तेमाल हुआ। उनका कहना था कि जब तक गोली चलाने के आदेश और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ नहीं होती, तब तक राजद इस मुद्दे को उठाता रहेगा।

तेजस्वी यादव ने छात्रों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की समस्या खत्म होनी चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। बेरोजगारी और नौकरियों के सवाल पर भी उन्होंने सरकार से जवाब मांगा। तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि जब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं होता, पेपर लीक की समस्या का समाधान नहीं होता और बेरोजगारी का मुद्दा खत्म नहीं होता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं, मीसा भारती ने भी हिरासत में लिए जाने की पूरी प्रक्रिया पर बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी नेताओं को थाने लेकर आई थी, उनकी जानकारी और बायोडाटा लिया गया औरऔपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें बाहर छोड़ दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home