HomeBiharप्रेमिका से शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दूल्हे की हो...

प्रेमिका से शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दूल्हे की हो गई मौत..जानिए पूरा मामला

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: शादी के बहुभोज से ठीक पहले दूल्हे की मौत हो गई जिसके बाद परिवार के साथ ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया ..मृतक दूल्हे की 28 नवंबर को शादी हुई थी और 30 नवंबर को बहुभोज का आयोजन किया गया था,पर इससे पहले ही सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सारण जिला के पोखरा के बगही गांव में दो बाइक की भीषण टक्कर में हुई है,जिसमें 2 की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य घायल हो गए.मृतक में वह दूल्हा भी शामिल हैं जिसकी 28 नवंबर को ही शादी हुई थी.वह बहुभोज के लिए जरूरी समान खरीदने जा रहा था.वह तरैया के बगही गांव निवासी रोशन कुमार है.उसके साथ पानापुर के दुबौली निवासी अमित कुमार की भी हुई है.

बताते चलें कि मौत के शिकार रोशन को एक लड़की से प्रेम हो गया था और जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने दोनो की धूमधाम से शादी कर दी थी पर होनी को कुछ और ही मंजूर था..शादी के महज कुछ घंटे बाद ही रोशन हादसे का शिकार हो गया…प्रेमिका से दुल्हन बनी लड़की भी ऊपर वालों के साथ अपनी किस्मत को कोस रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home