HomeBiharआपसी विवाद में दोहरे हत्याकांड से दहला मुजफ्फरपुर, दादा-पोती की चाकू मारकर...

आपसी विवाद में दोहरे हत्याकांड से दहला मुजफ्फरपुर, दादा-पोती की चाकू मारकर हत्या, बेटे पर भी जानलेवा हमला

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश के कारण एक सनकी युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर अपने ही पड़ोस के दादा-पोती को चाकू से गोद कर हत्या कर दिया. बीच बचाव करने पहुंचे मृतक बुजुर्ग के पुत्र पर भी सनकी युवक ने चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है.

घटना की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सनकी युवक को लोगों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायल युवक को अपने अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए भर्ती कराया है. घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित ब्लॉक गेट माई स्थान के समीप की है.

घटना के बारे मे बताया जा रहा है कि मृतक भोला मियां अपनी 9 वर्षीय पोती अनब खातून के साथ कमरे में सो रहे थे. उसके पड़ोस के रहने वाले बशीर मियां का 27 वर्षीय पुत्र अलताब आलम चाकू लेकर उसके घर में घुस गया, फिर बिछावन सोए दादा-पोती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे दादा-पोती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बीच बचाव करने पहुंचे मृतक भोला मियां का पुत्र पर भी सनकी युवक ने चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं, डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर साहेबगंज थाना की पुलिस पहुंच कार्रवाई में जुट गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीपीओ अभिजीत कौर के साथ FSL टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments