HomeBiharलखीसराय भगदड़ के बाद एक्शन में सरकार, मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले-...

लखीसराय भगदड़ के बाद एक्शन में सरकार, मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले- जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई

लाइव सिटीज, लखीसराय: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ की घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस पर स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे खुद घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। 

लखीसराय भगदड़ पर बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भी वहां जा रहा हूं। यह घटना मंदिर परिसर के बाहर एक खंभे और बिजली के तारों के गिरने के बाद हुई। लोगों ने अफवाह फैला दी कि बिजली का करंट दौड़ रहा है, जिससे भगदड़ मच गई।

उन्होंने बताया कि हमने जिला मजिस्ट्रेट और मंदिर प्रशासन से बात की है। हम हालात का जायजा लेने वहां जा रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। मैंने मुख्यमंत्री से भी बात की है। हमने प्रशासन को निर्देश दिया है कि मेडिकल इंतजामों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाए।

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह 5 बजे बात हुई थी, उस समय तक सारी स्थिति सामान्य थी। उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से अशोक धाम में एक राहत शिविर चलाया जाता है। मैंने वीडियो कॉल करके देखा था, सब सामान्य स्थिति थी। यह 6-6.30 बजे के बाद की घटना है। पीड़ितों में अधिकतर स्थानीय लोग हैं। पीड़ित परिवार को निश्चित रूप से सहायता दी जाएगी और सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments