HomeBiharअशोक धाम भगदड़ पर सरकार का बड़ा फैसला, मृतकों के आश्रितों को...

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार का बड़ा फैसला, मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता

लाइव सिटीज, लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार सुबह अशोक धाम मंदिर में बड़ा हादसा हो गया. सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 7 महिलाओं की मौत हो गई.हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया.भगदड़ में घायल हुए कई श्रद्धालुओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

इस हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया. इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया. सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. इस घटना पर सीएम के अलावा नीतीश कुमार, संजय झा और अन्य नेताओं ने भी दुख जताया.

लखीसराय में हुई इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments