HomeBiharपटना में गंगा स्नान के दौरान हादसा, 7 बच्चियां डूबीं; 3 को...

पटना में गंगा स्नान के दौरान हादसा, 7 बच्चियां डूबीं; 3 को बचाया गया, तलाश जारी

लाइव सिटीज, पटना: पटना के बख्तियारपुर में सोमवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने पहुंची सात बच्चियां अचानक गंगा की तेज धारा में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां पानी के तेज बहाव में बह गईं।

हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लापता बच्चियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। लापता बच्चियों में अवधेश चंद्रवंशी की पुत्री आरती (21) और नंदनी (16), कमलेश चंद्रवंशी की पुत्री राधिका (15) तथा मंटू चंद्रवंशी की पुत्री बबली (6) शामिल हैं।

एसडीआरएफ की टीम नदी में तलाशी अभ‍ियान चला रही है। दो का शव बरामद कर लिया गया है।  घटना से कोहराम मच गया है। घाट पर स्‍वजनों की च‍ित्‍कार से माहौल गमगीन हो गया है।  घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। हर दिन की तरह गांव की लड़क‍ियां रानीसराय गंगा घाट पर स्नान करने पहुंची थीं। इस क्रम में एक बच्‍ची डूबने लगी तो उसे बचाने का प्रयास दूसरी लड़क‍ियों ने क‍िया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments