HomeBiharपत्नी ने सिगरेट पीने से रोका तो बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर...

पत्नी ने सिगरेट पीने से रोका तो बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने दे दी जान

लाइव सिटीज, शेखपुरा: बिजली विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की नौकरी, पत्नी, बच्चा… लेकिन एक मामूली विवाद में ऐसा खौफनाक कदम, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया. मामला बिहार से सामने आया है. जहां पत्नी ने सिगरेट पीने से रोका तो बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जान दे दी.

यह दिल दहला देने वाली यह घटना बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आई है. आत्मघाती कदम उठाने वाले बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की पहचान अश्वनी कुमार चंद्रा के रूप में हुई है. वो मूल रूप से समस्तीपुर के हसनपुर गांव के रहने वाले थे.

मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के कच्ची रोड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बिजली विभाग में कार्यरत असैनिक एग्जीक्यूटिव कार्यपालक अभियंता अश्वनी कुमार चंद्रा ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी के अनुसार, घर में काफी समय से विवाद चल रहा था. घटना के समय सिगरेट पीने से मना करने पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments