HomeBiharपटना लौटते ही तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, छात्रों पर फायरिंग...

पटना लौटते ही तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, छात्रों पर फायरिंग को लेकर सम्राट चौधरी से मांगा जवाब

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को दिल्ली से पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और फायरिंग का मुद्दा उठाते हुए तेजस्वी ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान एके-47 से फायरिंग जैसी घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसके स्तर से दिया गया। उनका आरोप है कि मामले में केवल एक जवान को निलंबित कर सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की।

कहा कि सत्ता में बैठे लोगों का यह बहुत बड़ा रैकेट है। इस कानून को लेकर एनडीए में ही घमासान मचा हुआ है। जब तेजस्वी यादव से यह पूछा गया कि क्या शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए। तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह सवाल आप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जाकर पूछिए? तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में शराबबंदी बिल्कुल फेल है। कौन से ब्रांड का दारू बिहार में नहीं मिल रहा है? हरेक कंपनी की दारू होम डिलीवरी हो रही है। सिर्फ कहने के लिए लोग कहते हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। जबकि हकीकत यह है कि सत्ता में बैठे लोगों का यह बहुत बड़ा रैकेट है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी सवाल खड़े किए। तेजस्वी का कहना है कि जब घायल छात्र पटना के अस्पताल में भर्ती थे, तब सरकार के शीर्ष नेताओं को उनका हाल जानने के लिए आगे आना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में सरकार के स्तर पर इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

वही पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि बिहार पेपर लीक का राजधानी बनता जा रहा है। ऐसी कोई बहाली नहीं होती है, जब पेपर लीक नहीं होता है। हर बार पेपर लीक होता है। कभी भी निष्पक्ष चयन नहीं हो पाया है। बिहार शिक्षा के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य है। छात्र अपने अधिकार के लिए  लड़ते हैं तब उनके ऊपर एके 47 से गोलियां दागी जाती है। आखिरकार सीवान में एके 47 से छात्र पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों के मुद्दे को लेकर आरजेडी अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। पार्टी की ओर से 19 अगस्त को पटना में लोक भवन तक मार्च निकालने का ऐलान किया गया है। इस मार्च में पार्टी के विधायक, एमएलसी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments