लाइव सिटीज, पटना: पटना के फतुहा इलाके में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है. खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए. बताया जा रहा है कि एक दोस्त गहरे पानी में चला गया था. उसे बचाने की कोशिश में उसके दो अन्य साथी भी नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए.
हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और नदी में लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
मृतक की पहचान जगमाल गांव निवासी जितेंद्र सिंह के बेटे अंकुश कुमार (15 वर्ष), राजीव सिंह के बेटे रौनक कुमार (15 वर्ष) और रत्नेश सिंह के 15 वर्षीय बेटे सुंदरम कुमार के तौर पर हुई है. ती 11वीं के छात्र थे और साथ में ही पढ़ाई करते थे.
परिजनों ने बताया कि 6 दोस्त गंगा घाट नहाने आए थे. इसी दौरान सुंदरम नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने गए दो और दोस्त लापता हो गए. जिससे घाट पर चीख-पुकार मच गई और तीनों दोस्तों के घर वालों को उसके अन्य दोस्तों ने डूबने की जानकारी दी, जिससे गांव परिवार के लोगों की घाट पर भीड़ इकठ्ठा हो गई.
