HomeBiharसम्राट सरकार के खिलाफ पप्पू यादव का मोर्चा, गर्दनीबाग में भूख हड़ताल...

सम्राट सरकार के खिलाफ पप्पू यादव का मोर्चा, गर्दनीबाग में भूख हड़ताल का ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार को घेरा।

हाजीपुर में ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना पर दुख जताने के साथ-साथ अपना आक्रोश भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पप्पू यादव ने देश में छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

इन मुद्दों को लेकर पप्पू यादव ने आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह रविवार, 16 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान वह कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments