HomeBihar15 अगस्त समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार, झांकियों से लेकर सुरक्षा...

15 अगस्त समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार, झांकियों से लेकर सुरक्षा तक किए गए खास इंतजाम

लाइव सिटीज, पटना: गांधी मैदान में शनिवार को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य राजकीय समारोह के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा का अभेद्य घेरा बनाया गया है।समारोह में आने वाले हर नागरिक की सुरक्षा से लेकर वर्षा से बचाव व सुगम यातायात व्यवस्था तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गांधी मैदान व कारगिल स्मृति चौक को केंद्र में रखते हुए 62 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। पूरे मैदान को चार सेक्टर व सब-सेक्टर में बांटकर एडीएम व डीएसपी को वरीय प्रभारी बनाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक की अहम भूमिका रहेगी। गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी होगी।स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए कैमरों को भी सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया है। इसके साथ ही आसमान से ड्रोन निगरानी करेंगे।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से गतिविधियों की मानिटरिंग होगी।यहां से मैदान के हर चप्पे में होने वाली तमाम गतिविधियों पर लगातार बारीकी से नजर रखी जाएगी। किसी भी सूचना-शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के लिए जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में काम करेगा।

एसएसपी ने बताया कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 15 अगस्त की सुबह छह बजे तक अपने-अपने स्थल पर पहुंचना है। सभी दर्शकों के सुरक्षित मैदान से निकलने तक ड्यूटी स्थल पर रहना है। गांधी मैदान और कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments