HomeBiharबड़ी खबर: कुएं के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से...

बड़ी खबर: कुएं के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चार ग्रामीणों की मौत, मची अफरा – तफरी

लाइव सिटीज, गया: बिहार के गया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मोटर ठीक करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

बताया जा रहा है कि चारों ग्रामीण कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे. इसी दौरान कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. अब तक दो लोगों के शव कुएं से बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो अन्य ग्रामीणों की तलाश जारी है. स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments