HomeBihar400 रुपये को लेकर हुआ विवाद, दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, जांच में...

400 रुपये को लेकर हुआ विवाद, दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, पटना: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाघाटिला गांव में महज 400 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान टूना मांझी के रूप में हुई है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग थे।

परिजनों का आरोप है कि 400 रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान टूना मांझी के छोटे भाई के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।बताया गया कि विवाद के दौरान छोटे भाई की पत्नी और उनकी दो बेटियां भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मारपीट रोकने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments